फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ईवीएम में बंद जनादेश, 66.74 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चरण के पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले में 66.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सहारनपुर लोकसभा सीट पर 66.65 फीसदी और कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट पर 66.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार गत लोकसभा चुनाव की तुलना में 4.41 प्रतिशत मतदान कम हुआ है।
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मतदान के लिए जिले में 2708 मतदेय स्थल बनाए गए थे। मतदान शुरू होने से पहले जिले के करीब 17 मतदेय स्थलाें पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिलीं। इन्हें ठीक कराने में आधा घंटा तक का समय लगा, जबकि कई बूथों की ईवीएम को बदलकर मतदान शुरू कराया गया। शाम करीब पांच बजे आई तेज हवा और हल्की बारिश के चलते मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर पहुंचने का क्रम बाधित हुआ। हालांकि थोड़ी देर के बाद ही मौसम ठीक हो गया। बता दे, कि जनपद की बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं, जबकि नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट कैराना लोकसभा में शामिल हैं।
जिले में इतने मतदाता
जिले के 2601976 मतदाता हैं। इनमें से 1855310 मतदाता सहारनपुर लोकसभा और 746666 कैराना लोकसभा सीट पर हैं। सहारनपुर लोकसभा सीट पर दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के राघव लखनपाल, कांग्रेस के इमरान मसूद, बसपा के माजिद अली, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मोहम्मद इनाम, निर्दलीय तसमीम बानो, कामरान, राजकुमार, शबनम, शाहबाज और राशिद खां शामिल है।
विज्ञापन


2019 में यह था परिणाम
2019 लोकसभा चुनाव में गठबंधन से बसपा प्रत्याशी ने 514139 वोट लेकर जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर भाजपा के राघव लखनपाल 491722 वोटों के साथ रहे थे, जबकि कांग्रेस के इमरान मसूद 207068 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें