फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर ब्योरा अपलोड नहीं कर रहे मंडल के महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों को अपने से संबंधित पूरा ब्योरा अबेकस यूपी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है, लेकिन मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध ज्यादातर महाविद्यालय इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कुलसचिव ने पुन: पत्र लिखकर दस अगस्त तक प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि जो महाविद्यालय ऐसा नहीं करेंगे उनमें नए सत्र के प्रवेश प्रतिबंधित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

शासन की मंशा है के प्रदेश भर के महाविद्यालयों का पूरा ब्योरा पोर्टल पर हो। इसके लिए अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) के आदेश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तीनों जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के सभी 233 राजकीय, एडेड और वित्तविहीन महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी करते हुए अपने-अपने महाविद्यालय का पूरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। महाविद्यालयों को अबेकस यूपी पोर्टल पर महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधन, विभाग, फैकल्टी, छात्र संख्या आदि की जानकारी अपलोड करनी थी। ऐसा नहीं करने वाले महाविद्यालयों को चेतावनी भी जारी की गई थी। लेकिन इसके बावजूद 100 से अधिक महाविद्यालयों ने ऐसा नहीं किया है। ऐसे में कुलसचिव ने महाविद्यालयों को पुन: पत्र लिखा है। जिसमें दस अगस्त प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में संबंधित महाविद्यालय में नए सत्र के प्रवेेश प्रतिबंधित रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें