फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में मनस्वी, अनुग्रह, देवांश और 12वीं में अदनान बने जिला टॉपर

विज्ञापन
प्राज्ञान स्थली स्कूल में खुशी मनाते 12 वीं के टॉपर्स छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सीबीएसई का शुक्रवार को दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ। दसवीं में 99.6 फीसदी अंकों के साथ मनस्वी, अनुग्रह बागला और देवांश गुप्ता ने संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान पाया। तीनों विद्यार्थी एथेनिया हाईस्कूल मोहिद्दीनपुर के हैं। 12वीं में न्यू एरा एकेडमी के छात्र मोहम्मद अदनान खान ने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। खास बात यह है कि इन मेधावियों ने सीबीएसई के देहरादून परिक्षेत्र के टॉपर्स में भी स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

दसवीं में एथेनिया हाईस्कूल मोहिद्दीनपुर के तीन छात्र एक समान 99.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे हैं। इनमें मनस्वी, अनुग्रह बागला और देवांश गुप्ता शामिल हैं, जिन्होंने एक समान 498 अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि यह तीनों छात्र सीबीएसई के देहरादून परिक्षेत्र में भी दूसरे स्थान पर रहे हैं। जिले में दूसरे स्थान पर भी 99.2 फीसदी अंकों के साथ एथेनिया हाईस्कूल का ही छात्र अनिरुद्ध सिंघल रहा है, जिसने 496 नंबर प्राप्त किए हैं। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से चार विद्यार्थी रहे हैं। इनमें एथेनिया हाईस्कूल के आदित्य बागला, मिशा कपूर के अलावा पाइनवुड स्कूल की रिद्धि जैन और द दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद की अनुष्का गोस्वामी शामिल हैं। इन सभी ने एक समान 495 यानी 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
12वीं की बात करें तो न्यू ऐरा एकेडमी के मो. अदनान खान ने सर्वाधिक 496 अंक यानी 99.20 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान पाया। मो. अदनान ने सीबीएसई के देहरादून परिक्षेत्र की सूची में भी तीसरा स्थान पाया है। सरस्वती सीनियर सेकेंड्री स्कूल दिल्ली रोड की अंशिका जैन और सेंट मैरीज स्कूल चिलकाना रोड के ध्रुव माहेश्वरी ने एक समान 494 अंक हासिल कर जनपद में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। तीसरे नंबर पर पाइनवुड पब्लिक स्कूल की विदुषी मित्तल और सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की अंशिका ऐरन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। दोनों ने एक समान 493 अंक हासिल किए।

स्प्रिंग बैल्स स्कूल में 12 वीं का परीक्षा फल में टॉपर्स खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

रैनबो स्कूल में 10 वीं के टॉपर्स को मिठाई खिलाते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें