छुटमलपुर/बड़गांव (सहारनपुर)। छुटमलपुर में हिंदू जागरण कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में पांचवें कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ डीआईजी सहारनपुर रेंज सुधीर कुमार और शंकराचार्य आश्रम शाकंभरी के प्रभारी भैरव तंत्राचार्य स्वामी सहजानंद जी महाराज ने किया। उधर बड़गांव में भी तीन कांवड़ शिविरों का शुभारंभ किया गया।
गांव कमालपुर स्थित फोर्थ डायमेंशन कॉलेज आफ आर्किटेक्चर के परिसर में शिविर का शुभारंभ करने के बाद डीआईजी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सहजानंद जी महाराज ने कहा कि श्रावण मास को हिंदू समाज आदिकाल से भगवान शिव की आराधना भक्ति के साथ साथ इसे समरसता पर्व के रूप में मनाता है। इस कांवड़ यात्रा में ऊंच, नीच, गरीब, अमीर, दलित, स्वर्ण सभी भेद मिट जाते हैं। शिविर के प्रबंधक हिंदू जागरण के प्रांत संपर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि शिवत्व स्वरूपों की सेवा हिंदू समाज की एकता के लिए न केवल बहुत आवश्यक है वरन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, अश्वनी शर्मा, कुलदीप, धर्मपाल कश्यप, रजत गोयल, अपनेश चौहान, राधेश्याम पुंडीर, बीर सिंह चौहान आदि रहे।
बड़गांव में पंचायत घर पर प्रदीप रोहिला, पेट्रोल पंप के पास स्थित ढाबे पर शिवकुमार शर्मा तथा दल्हेड़ी मार्ग पर डॉ. प्रदीप कुमार ने कांवड़ सेवा शिविरों का यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। पेट्रोल पंप पर पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पंचायत घर पर ग्राम प्रधान पति शिवकुमार राणा व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने शुभारंभ किया। पूर्व प्रधान सुखपाल शर्मा, ऋषिपाल राणा, विकास शर्मा, सुखपाल सिंह, शिवकुमार शर्मा, संजय, महेंद्र भोला आदि रहे।
छुटमलपुर में कांवड़ सेवा शिविर में डीआईजी का स्वागत करते आयोजक- फोटो : SAHARANPUR