फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयबद्ध करें शिकायतों का निस्तारण, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी

विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्याये रखते फरयादी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराया जाए। निस्तारण को लेकर शिकायतकर्ताओं से फीड बैक लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम और पुलिस उप महानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि शिकायत कर्ता बड़ी उम्मीद से संपूर्ण समाधान दिवस में आते हैं। इसलिए उनकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 71 शिकायतें आईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। राजस्व विभाग संबंधी 32, पुलिस विभाग संबंधी 10, विद्युत निगम संबंधी सात, नगर निगम की तीन, विकास विभाग आठ, विकास प्राधिकरण संबंधी तीन, पंचायतराज विभाग संबंधी दो शिकायतें आईं। इसके अलावा डूडा की दो, चकबंदी विभाग की एक और अन्य विभागों की तीन शिकायतें आईं। इसमें से राजस्व विभाग संबंधी तीन शिकायतों और चकबंदी विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। बाकी शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, नीरज सिंह, तहसीलदार सदर विपिन द्विवेदी, अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें