नकुड़(सहारनपुर)। देश में कोरोना महामारी व प्रशासन के निर्देशानुसार आगामी 6 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर नकुड़ में होने वाली रथयात्रा स्थगित कर दी गयी है। जैन समाज के अध्यक्ष संदीप जैन ने उक्त जानकारी देते हुए समाज के लोगों से इस अवसर पर समस्त समाज से निवेदन है कि घर पर रहकर सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर टीवी के सामने बैठकर श्री सुधासागर मुनि जी के निर्देशानुसार महावीर जयंती मनाएं और शाम के समय सात बजे अपने घर के बाहर पांच दीपक जलाकर अपने घरों को रोशन करें। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का प्रत्येक दशा में पालन करने की अपील भी की है।