फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को कराया भोजन और बांटा राशन

विज्ञापन
सहारनपुर में लॉक डाउन के चलते चन्द्र नगर जैन मन्दिर द्वारा गरीब लोगो को खाने के पैकेट भिजवाते स? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को भी विभिन्न संगठनों ने भोजन और राशन के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन

चंद्रनगर स्थित श्री जैन मंदिर से जैन बड़ी संख्या में भोजन के पैकेट वितरित किए। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. एके जैन, मंत्री प्रवीन, अनुज जैन, अविनाश जैन, राजीव, संजय जैन, राजीव जैन मौजूद रहे। राधा-स्वामी सत्संग व्यास के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर से 12 हजार भोजन के पैकेट नगर निगम को सौंपे। इसके अलावा तीन हजार लोगों के खाने की व्यवस्था मेजर सेंटर में की। अंबाला रोड पर व्यापारियों ने पुलिस के सहयोग से राशन के पैकेट बांटे। रेलवे कॉलोनी में बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू के नेतृत्व में 250 से अधिक भोजन के पैकेट बांटे गए। डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने डेयरी संचालकों के साथ 500 पैकेट भोजन बांटा। गांधी पार्क स्थित प्रभु जी रसोई से भी बड़ी संख्या में एक हजार भोजन पैकेट बनाकर नगर निगम को सौंपे गए। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा भोजन और राशन के पैकेट बांटे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें