छुटमलपुर में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में प्रतिभा यादव को सम्मानित करते संगठन पदाधिकारी।
छुटमलपुर। भारतीय मानवाधिकार सेवा संगठन के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती एवं मातृ दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया था। उनके आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है।
मुख्य अतिथि हिंदुस्तान स्काउट गाइड के सचिव मनोज कुमार सिंधी, विशिष्ट अतिथि राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका प्रतिभा यादव और मिशन वंदे मातरम के संस्थापक जूनियर भगत सिंह विजयकांत रहे। अतिथियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दीप जलाया।
संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उषा राठौर ने बताया कि उनका संगठन निम्न आर्थिक स्थिति वाली युवतियों के विवाह में मदद करता है। विजयकांत चौहान ने राष्ट्रभक्ति और प्रतिभा यादव ने कोरोना काल में लिखी अपनी कविता प्रस्तुत की। रमेश राणा, आशु चौधरी, नीटू यादव, शशिबाला, दिव्या, सविता वर्मा, नीतू राणा, रेखा पुनेठा, प्रिया चौहान आदि मौजूद रहे।