फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसान उत्पीड़न के विरोध में 17 को रुड़की में होगी महापंचायत

Mon, 05 Jun 2023 11:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाकियू तोमर - फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसान उत्पीडन के विरोध में 17 मई को रुड़की में चार जिलों की महापंचायत की गई है। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इसमें पहुंचें।
विज्ञापन


गांव पहाड़पुर में नाथीराम सैनी के आवास पर भाकियू तोमर की बैठक में संजीव तोमर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में किसानों को महापंचायत में उपस्थित होने का निमंत्रण देने का काम करेंगे।

उन्होंने गत दिनों पहाड़पुर निवासी सोमपाल सैनी तथा जोगेंद्र के बीच हुए विवाद को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एक ज्ञापन थाना प्रभारी नागल को सौंपकर दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा कराने का काम करेंगे। अध्यक्षता जितेंद्र चौधरी तथा संचालन अजय त्यागी ने किया।
विज्ञापन


पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अभिषेक कांबोज, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी, प्रदेश प्रभारी सुल्तान अहमद, हसीब राजा, राव साहब, सोमपाल सैनी, पप्पल चौधरी, मिंटू वालिया, चंद्रपाल, राजू कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें