फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घंटों की देरी से पहुंच रही ट्रेनें बढ़ा रही यात्रियों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यात्रियों की सहूलियत और ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए कवायद हो रही है। रेलवे लाइन बिछाने के लिए ब्लॉक लेने के चलते ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं। रविवार को भी चार ट्रेनें अपने तय समय से सहारनपुर में लेट पहुंची। जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें भीड़ अधिक होने से सीट को लेकर आपाधापी मची है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों अलग-अलग रेल मंडलों में इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग, पुराने लाइन को हटाकर लाइन बिछाने के साथ ही अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए अक्सर ब्लॉक लेना पड़ता है। साथ ही ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित करना पड़ता है। इसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। रविवार को दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस पौने दो घंटे, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा दो घंटे और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।
प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस में भीड़ इतनी अधिक थी कि यात्रियों ने दिव्यांग कोच भी नहीं छोड़ा। यात्री चढ़ने के लिए चिल्लाते रहे। वहां तैनात जीआरपी सिपाहियों ने दिव्यांग कोच से कुछ यात्रियों को उतारा और ट्रेन के अगले कोच में भेजा। लेकिन उन्हें आगे भी ट्रेन के कोच में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें