फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत स्थगित, शिवरात्रि तक अल्टीमेटम

Sun, 31 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फ्लैग मार्च करता फौर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के मंदिर में मूर्ति खंडित करने के प्रकरण में रविवार को होने वाली भाजपा की महापंचायत को फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पार्टी की ओर से शिवरात्रि तक का अल्टीमेटम दिया गया है।

देवबंद के शास्त्री चौक स्थित भारती डूडिया मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने के मामले में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने दो दिन पहले आरोपियों पर रासुका के तहत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर रविवार को महापंचायत करने का ऐलान किया था।

कांवड़ यात्रा के बीच इस घोषणा से पुलिस प्रशासन के अफसर काफी टेंशन में थे। भाजपाइयों ने महापंचायत की रणनीति के लिए शनिवार को चकराता रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई।
विज्ञापन


इसमें  सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि आस्था और मान सम्मान पर हमला सहन नहीं होगा। मूर्तियां खंडित करने वालों पर कार्रवाई करनी ही होगी। 

इसी बीच, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ओपी वर्मा और एसपी देहात जगदीश शर्मा पार्टी कार्यालय पहुंचे।  उन्होंने भरोसा दिलाया कि देवबंद प्रकरण में आरोपियों के विरुद्घ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल महापंचायत रद्द करके प्रशासन को कुछ समय दे। एडीएमई और एसपी देहात के आश्वासन पर निर्णय लिया गया कि शिवरात्रि तक का वक्त दिया जाएगा। कोई कदम न उठाने पर आगे आंदोलन की रणनीति  बनेगी।

नगर विधायक राजीव गुंबर और पूर्व सांसद जगदीश राणा ने  भी कार्रवाई पर जोर दिया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने की। संचालन जिला महामंत्री प्रमोद कौशिक और नीरज माहेश्वरी ने किया। 

सभा में पूर्व विधायक मामचंद लांबा, सुखबीर सिंह पुंडीर, मेलाराम पंवार, सुरेंद्र शर्मा, विरेंद्र गुर्जर, विजय माहेश्वरी, हेमंत अरेेडा, संजीव वालिया, अनेश शर्मा, प्रदीप त्यागी, कृष्ण कुमार पुंडीर, अजीत राणा, संजय  जैन, राकेश जैन, विनोद, गजराज राणा, मनीष त्यागी, उपेंद्र सिंह, विकास गुप्ता, यशपाल सैनी, जसवंत सिंह, मुनेश धीमान, अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें