फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी पिस्टल छीने जाने की घटना में दो दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। दो दिन पूर्व बुबका स्थित शराब के ठेके पर छीनी गई लाइसेंसी पिस्टल की घटना के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली में मौजूद पीड़ित अनिल शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी न्यू शारदा नगर सहारनपुर ने बताया कि वह मंगलवार को दोपहर गांव जहानपुर स्थित फार्म हाउस पर गया था। उसके साथ उस समय उसका रिश्तेदार ओमकार भी था। वहां से लौटते समय वह बुबका स्थित शराब के ठेके पर कैंटीन में बैठकर शराब पीने लगे। उनसे पहले वहां एक व्यक्ति और शराब पी रहा था, तभी दो युवक बाइक पर वहां पहुंचे। उन्हें देखकर वह व्यक्ति जब उठकर चला तो गिर गया। अनिल ने बताया कि वह उनको उठाने के लिए जैसे ही झुका तो इनमें से एक युवक ने उसकी पिस्टल निकाल ली और दूसरे ने बाहर खड़ी बाइक स्टार्ट की, जिस पर वह युवक भी साथ बैठकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना उसी समय पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को रिपोर्ट कर ली है और शाम उसे पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था। इस बारे में एसएसआई सत्यवीर सिंह अत्री का कहना है, कि रिपोर्ट आज ही दर्ज की गई है। पुलिस को सूचना भी आज दी गई थी। यह घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस की टीम के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। दोनों टीमों ने शाम पीड़ित से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें