फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: आज राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड रुक जाइये

विज्ञापन
विज्ञापन
- महानगर में घंटाघर पर होगा सामूहिक राष्ट्रगान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जश्न-ए-आजादी के मौके पर अपना कर्तव्य निभाएं। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत 52 सेकेंड की आहुति आप भी दें। आपका यह योगदान काष्ठनगरी के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।
जिले में मंगलवार यानि आज काष्ठनगरी के लोग आजादी का जश्न शानदार अंदाज में मनाएंगे। सुबह 10 बजे घंटाघर चौराहे पर यातायात राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड थम जाएगा। मां तुझे प्रणाम के तहत सामूहिक राष्ट्रगान होगा। अभिनव अभियान से हर शहरवासी जुड़ेगा। ऐतिहासिक और गौरवशाली पल का साक्षी बनेगा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा होंगे। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह 10 बजे 52 सेकेंड के लिए रुककर अमर शहीदों को नमन करें। सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा बनें। आजादी का उत्सव मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा बनें। राष्ट्रगान के साथ वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे। विहान ऑटो मोबाइल्स के शिवांग कुच्छल, ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति पीके भारती, भारत भूषण इलाहाबादी, गौतम शंकर सिंघल, डॉ. शशिकांत सैनी, समाजसेेवी वैभव भाटिया, राजीव अग्रवाल, अमित राणा, आशीष आहूजा, केएल अरोड़ा, दिनेश सेठी आदि ने नागरिकों से सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें