छुटमलपुर को होकर गुजरेगा कॉरिडोर
मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर हरिद्वार से रुड़की होते हुए छुटमलपुर से होकर गुजरेगा। यहां से यह कॉरिडोर मुजफ्फराबाद, कलसिया, बेहट होकर जा सकता है या फिर छुटमलपुर से सुंदरपुर और वहां से सीधा जसमौर पहुंच सकता है, इसके लिए लोक निर्माण विभाग सर्वे कर कर अपनी रिपोर्ट देगा।
कई हाईवे से भी जुड़ेगा कॉरिडोर
नया कॉरिडोर जनपद में कई एक्सप्रेस-वे और हाईवे-से भी जुड़ेगा। यह दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, सहारनपुर-हरिद्वार ग्रीन एक्सप्रेस-वे, अंबाला-देहरादून हाईवे, दिल्ली-यमनोत्री हाईवे से भी जुड़ेगा। इन कॉरिडोर से होकर गुजरने वाले यात्री भी छु्टमलपुर पहुंच कर मां शाकंभरी देवी जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut Murder Case: अब SSP ने लिया ये एक्शन, बेटे की हत्या से सदमे में परिजन, सांत्वना देने पहुंचे मंत्री
दस दिनों में डीपीआर मांगी
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सहारनपुर-रुड़की-हरिद्वार मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र भेज कर कॉरिडोर के लिए साइट का निरीक्षण कर, प्राकलन का गठन कर दस दिनों में डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) देने के आदेश दिए हैं। जिसे जल्द शासन को भेजा जाएगा। - डॉ. लोकेश एम. मंडलायुक्त, सहारनपुर