फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कात्यायनी के जयकारे गूंजे

विज्ञापन
राधा विहार मन्दिर में मॉ वैष्णवी का दुधाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नवरात्र महोत्सव के तहत सोमवार को मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर माता रानी को भोग लगाया। मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मंत्रोचारण के साथ मां भगवती का पंचामृत से स्नान कराया। इसके पश्चात मां का शृंगार कर भोग अर्पित किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां कात्यायनी आदि शक्ति हैं, जो कुल का उद्धार करती हैं। आदि शक्ति ही समस्त ब्रह्मांड का मूल बीज है। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, नरेश चंदेल, राम गोपाल, विकास वाधवा, रमेेश शर्मा, बबली, बाला, ममता, सुनीता, कमला, करुणा, राखी, विशाखा, पूनम मौजूद रही। वहीं, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने पूजा अर्चना कराई। तहसील शिव मंदिर में आचार्य संजीव शास्त्री व पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने मंत्रोचारण के साथ पूजा कराई। इसी तरह आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, रामनगर पठानपुरा व गोविंदनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर, श्री मां काली मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में मां कात्यायनी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें