फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

विज्ञापन
सहारनपुर के श्रीराम चौक से निकली भगवान जगन्नाथ जी रथ यात्रा में भजन गाते भक्त - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वावधान में बैंडबाजों संग धूमधाम से भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। हर तरफ हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, हरे राम, हरे राम के जयकारे सुनाई दिए और श्रद्धालुओं ने प्रभु को 56 भोग अर्पित किए। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण हुआ भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रीराम चौक से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपालदास और समिति के पदाधिकारियों ने नारियल फोड़कर किया। इससे पूर्व भगवान जगन्नाथ को 56 भोग अर्पित किए गए। रथयात्रा जोगियानपुल, नवाबगंज, ज्वालानगर, केशवनगर होते हुए गोपालनगर स्थित श्री करूणा बिहारी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर मंदिर को वृंदावन के रूप मे सजाया गया। मार्ग कई जगहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। प्रभुजी के रथ को श्रद्धालु रस्सों खींचते हुए और हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, हरे राम, हरे राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। साक्षी गोपाल दास महाराज ने भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के रहस्य का वर्णन करते हुए कथा सुनाई। इस दौरान रथयात्रा के चेयरमैन अशोक गुप्ता, प्रधान अरुणकांत गाबा, सचिव सोम गोयल, जसंवत अरोड़ा, त्रिलोकी देवादास, विजयकांत चौहान, अतुल सिंघल, रवि कुमार, मुकेश वर्मा, हरपाल सिंह, चैतन्य जोशी, अशोक गांधी, कुलदीप धमीजा, एसके चड्ढा शामिल रहे।

सहारनपुर के श्रीराम चौक से निकली भगवान जगन्नाथ जी रथ यात्रा मे जयघोष करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

हारनपुर के श्रीराम चौक से निकली भगवान जगन्नाथ जी रथ यात्रा मे जयघोष करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के श्रीराम चौक से निकली भगवान जगन्नाथ जी रथ यात्रा में जयघोष करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें