श्री बालाजी धाम में श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा कराते अतुल जोशी महाराज व ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में सोमवार को भगवान श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए रविवार को मंत्रोचारण के साथ पूूजा अर्चना संपन्न कराई गई।
धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज, आचार्य अमित भारद्वाज, आचार्य अजय किरण, आचार्य शुभम कौशिक व पंडित खेमराज मिश्रा ने पूजन कराया। अतुल जोशी महाराज ने बताया कि बालाजी महाराज के इस विग्रह की चल प्रतिष्ठा आगामी वार्षिक उत्सव में बाबा के नगर भर्मण हेतु की जा रही है। यह स्वरूप बालाजी महाराज के दरबार मे दर्शन हेतु विराजमान रहेंगे और वर्ष में एक बार नगर भर्मण में भक्तो को दर्शन देने हेतु रथ में विराजमान होकर भर्मण करेंगे। इस दौरान प्रमोद माहेश्वरी, कमल प्रकाश शर्मा, मयंक जोशी, डाक्टर सतीश गुप्ता मौजूद रहे।