फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Tue, 04 Apr 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छुट्टियों में घूमने के लिए लोग रिजर्वेशन करा रहे हैं। जिसके चलते वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही। खासकर धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन


सहारनपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 157 ट्रेनें होकर गुजरती हैं। इन दिनों स्कूलों में अवकाश चल रहा है। छुट्टियों होने के चलते लोग बच्चों को लेकर बाहर घूमने जा रहे। ट्रेन नंबर 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है। इस ट्रेन में मई तक सीट खाली नहीं है। सबसे ज्यादा 21 अप्रैल को 68 वेटिंग है, जबकि अन्य दिनों में 20 से 22 वेटिंग चल रही।

ट्रेन नंबर 14611 गाजीपुर-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस में जुलाई तक वेटिंग है। स्लीपर 48 और सेकेंड एसी में वेटिंग चल रही है। तीन जून को स्लीपर में सबसे अधिक 75 वेटिंग है। 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस में 59 स्लीपर, सेकेंड एसी में 23 वेटिंग चल रही है। इस ट्रेन में 16 मई को सबसे ज्यादा 145 वेटिंग है।
विज्ञापन


उक्त ट्रेनों के अलावा जम्मूतवी तक जाने वाली वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी, भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस और ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी वेटिंग है।

उधर, सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि ट्रेनों में अभी भी वेटिंग चल रही। खासकर धार्मिक स्थलों पर लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसलिए मां वैष्णों देवी जाने वाली ट्रेनों में अधिक वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें