फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में कोरोना की दस्तक, स्टाफ नर्स मिली संक्रमित

Tue, 04 Apr 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। सोमवार को स्टाफ नर्स सहित कोरोना के दो केस मिले हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हो गई।
विज्ञापन


जनपद में एकाएक कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें एक स्टाफ नर्स और एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्टाफ नर्स राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। जिसे एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया है। शिवांका गौड़ ने बताया कि स्टाफ नर्स की दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर कोरोना जांच हुई थी। इसी तरह दूसरे संक्रमित ने भी अस्पताल पहुंचकर कोरोना जांच कराई थी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। इससे बचाव करें। यदि कोई व्यक्ति बाहर यानी दूसरे राज्यों से आता है और उसकी तबीयत खराब है तो उसे अपनी कोरोना जांच करा लेनी चाहिए। इससे कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें