फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सोशल ऑडिट में मिलीं अनियमितताएं लोकपाल ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर। लोकपाल मनरेगा राकेश चौधरी ने मुजफ्फराबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत फतेहपुर पेलियो में सोशल ऑडिट बैठक का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
बैठक में लोकपाल राकेश चौधरी को सोशल आडिट टीम ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत द्वारा केवल सात कार्य कराए गए हैं। इनमें छह प्रधानमंत्री आवास और एक सार्वजनिक पौधरोपण है, लेकिन किसी भी कार्य की पत्रावली पूर्ण नहीं पाई गई है। मनरेगा श्रमिकों के मस्टररोल पर भी हस्ताक्षर नहीं मिले तथा तकनीकी सहायक के द्वारा किसी भी कार्य की एमबी फाइल में नहीं लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि सोशल आडिट टीम को भौतिक सत्यापन के दौरान सार्वजनिक पौधरोपण पर नागरिक सूचना बोर्ड भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकपाल मनरेगा राकेश चौधरी ने कहा कि ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक, मनरेगा मेट भी सोशल ऑडिट की बैठक में उपस्थित नहीं मिले। उन्होंने कहा कि सरकार के तमाम निर्देशों के बावजूद भी सरकारी कर्मचारी सोशल ऑडिट को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नतीजा यह हो रहा है कि सोशल ऑडिट की बैठक में न तो विभागीय कर्मचारी मिल रहे हैं और न ही मनरेगा श्रमिक उपस्थित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें