फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज को संजीवनी देगा लोकसभा चुनाव

Tue, 02 Apr 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम चुनाव कार्य के लिए लगातार बसों को बाहर भेज रहा है। चुनाव रोडवेज को संजीवनी देगा। सहारनपुर परिक्षेत्र से अब तक 16 बसें चुनाव के लिए भेजी जा चुकी हैं, जबकि करीब 70 बसें और जाएंगी। चुनाव आयोग से परिवहन निगम को एक बस के जीएसटी सहित 27 हजार 808 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

परिवहन परिक्षेत्र में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह डिपो हैं। इनमें 488 निगम और 160 बसें अनुबंधित हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। 19 अप्रैल को मतदान है। इसमें परिवहन निगम की भी अहम भूमिका रहती है। चुनाव में फोर्स को लाने व ले जाने के लिए रोडवेज बसें ली जाती हैं। परिवहन निगम चार डिपो से पहले 12 बसों को भेज चुका है। चार और बसें मुजफ्फरनगर डिपो से भेजी गई है। अभी करीब 70 और बसें जानी है। इसलिए चुनाव के दौरान बसों की किल्लत रहेगी, लेकिन परिवहन निगम चुनाव में बसों को भेजकर राजस्व बढ़ाएगा। एक बस का प्रतिदिन के हिसाब से निगम को 27 हजार 808 रुपये मिलेंगे। इसमें जीएसटी शामिल है। बिना जीएसटी के 26,484 रुपये है। चुनाव से परिवहन निगम दो करोड़ रुपये से अधिक कमा लेगा। उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बसों को भेजा जा रहा है। एक बस के जीएसटी लगाकर 27,808 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें