फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी उत्सव में मचाया धमाल

Wed, 13 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाल परिवार की ओर से लोहड़ी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी लोकगीतों पर लोगों ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर और संस्था के संस्थापक केएल अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सुखजोत सिंह ने शब्द पाठ करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। संभाल परिवार की ओर से पठानकोट में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मौन के बाद दलीप छाबड़ा ने भारत के वीर जवानों को समर्पित देश भक्ति गीत प्रस्तुत करके माहौल को देशभक्तिमय कर दिया। संभाल के अध्यक्ष सुपनीत सिंह ने संस्था के कार्यों एवं लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन महामंत्री संजीव शर्मा एवं संयोजक दलीप अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन


कपिल बत्रा ने बच्चों को आकर्षक गेम्स खिलाए। पंजाबी गीतों पर संभाल के सदस्यों ने जमकर डांस किया। इसमें पंकज मिगलानी, गुंजन, संजीव शर्मा, राशि, अमित आहूजा, शालिनी, पुनील बब्बर, मीनाक्षी की प्रस्तुति को खूब सराहा गया।
विज्ञापन


गिरिश सेठी, सोनू बजाज, गौरव, सोनू बजाज, हरीश अरोड़ा, विनय मक्कड़, अमित आहूजा, राजकुमार मक्कड़, अमित धींगड़ा, विपिन आनंद, दलीप छाबड़ा, कुलदीप धमीजा, प्रवीण आहूजा, राजीव कामरा, महेश डंग, महेंद्र टुटेजा, मंजीत सिंह, राजन चावला, सचिन छाबड़ा, प्रमोद बग्गा, कुश ग्रोवर, जतिन नारंग, कमल जसूजा, संचित अरोड़ा, गौरव सेठी, आलोक, तेजस्वी, राजेंद्र, राकेश, विशाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें