फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: नहीं खुला स्वीमिंग पूल का ताला

विज्ञापन
स्टेडियम में बद पड़े तरणताल का गेट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लॉकडाउन के चलते इस बार स्वीमिंग पूल के ताले नहीं खुल सके हैं। नतीजा यह है कि भीषण गर्मी में स्वीमिंग पूल भी सूखे पडे़ है। ऐसे में विभाग को निदेशालय से आदेश जारी होने और खिलाड़ियों व स्वीमिंग के इच्छुक लोगों को स्वीमिंग पूल के चालू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुराने समय से स्वीमिंग पूल है, जिसमें समय-समय पर प्रतियोगिताएं कराई जाती रही हैं। मगर बीते करीब तीन साल से स्टेडियम में स्वीमिंग के लिए कोच नहीं है। लाइव सेवर यानी जीवन रक्षक जरूर है, जिसके दम पर प्रत्येक वर्ष अप्रैल से जून और जुलाई तक स्वीमिंग पूल खोला जाता है। इसके लिए बाकायदा रजिस्ट्रेशन कराना होता है, जिसका चार्ज भी निर्धारित है। गर्मियों की छुट्टियों में स्वीमिंग के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी रजिस्ट्रेशन कराते थे। मगर इस बार लॉकडाउन की वजह से स्वीमिंग पूल के ताले नहीं खुल सके हैं।
निजी स्वीमिंग पूल भी बंद
शहर में अनेक पब्लिक स्कूलों के पास अपने स्वीमिंग पूल हैं। इनकी संख्या करीब सात है। गर्मियों की छुट्टियों में उक्त स्कूल भी अपने यहां प्रशिक्षण शुरू कराते थे, मगर लॉकडाउन के चलते निजी स्वीमिंग पूल भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

हमारा स्वीमिंग पूल पूरी तरह दुरुस्त है, जो लॉकडाउन की वजह से इस बार चालू नहीं हो सका है। खेल निदेशालय के आदेश का इंतजार है। जैसे भी आदेश प्राप्त होंगे उनका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।

स्टेडियम में तरणताल में लगा बोर्ड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें