फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अंडे बताकर लाई जा रही थी शराब, बॉर्डर पर ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा के बरवाला से प्रयागराज भेजी जा रही थी खेप
विज्ञापन

- आबकारी विभाग और सरसावा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/सरसावा। हरियाणा से अंडे बताकर लाई जा रही शराब की बड़ी खेप आबकारी विभाग और सरसावा पुलिस ने बॉर्डर पर पकड़ी है। ट्रक से 300 से अधिक पेटी बरामद हुई, जो प्रयागराज में खपाने के लिए जा रही थी। बरामद शराब में पव्वे और बोतलें दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि शराब की खेप हरियाणा के बरवाला क्षेत्र से लोड की गई थी और इसे प्रयागराज ले जाया जा रहा था। तस्करों ने जांच से बचने के लिए ट्रक की बिल्टी अंडों की कटाई थी। सूचना पर आबकारी विभाग और सरसावा पुलिस की टीम ने बॉर्डर पर ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 300 से अधिक पेटी शराब बरामद होने पर अधिकारियों ने उसे कब्जे में ले लिया। मामले में चालक पप्पू निवासी शिमला हिमाचल से पूछताछ की गई। जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार अभियान चल रहा है। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार, शिखर श्रीवास्तव, संजीव व सरसावा थानाध्यक्ष प्रवेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें