फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-चंडीगढ़ की तरह रेलवे स्टेशन पर लगेंगी पीबीसी मशीन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगाई गई प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त करने की मुहिम में अब सहारनपुर भी जुड़ गया है। स्टेशन पर दिल्ली-चंडीगढ़ की तरह चार प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन (पीबीसीएम) लगाई जाएंगी। यह मशीनें खाली पानी की बोतलों को रि-साइकिल करेंगी। मशीनें आ गई हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यहां से 150 से अधिक ट्रेनें अप और डाउन में गुजरती हैं। अब रेलवे स्टेशन पर आने वाले दिनों में प्लास्टिक की पानी की खाली बोतलें इधर-उधर नजर नहीं आएंगी। रेलवे ने स्टेशन पर प्लास्टिक की बोतल नष्ट करने की मशीन लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन पर यह मशीनें आ चुकी हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अक्सर यात्री प्लास्टिक की बोतल स्टेशन परिसर या फिर डस्टबिन में फेंक देते हैं। उनसे बोतल को क्रशर में डालने के लिए कहा जाएगा, साथ ही वेंडरों को भी जागरूक किया जाएगा।
एक मशीन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शौचालय के नजदीक लगेगी, जबकि दूसरी मशीन को प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन पर पानी मशीन के पास लगाई जाएगी। इसी तरह दो अन्य मशीनों को प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर पुल के पास लगेंगी। खास बात यह है कि मशीनों से बोतलों को रि-साइकिल किया जाएगा। दो मशीनों को लगाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही यह मशीनें चलने लगेंगी।
विज्ञापन

आधी मिनट से भी कम लगेगा समय
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बोतल रि-साइकिल मशीन 30 सेकेंड से भी कम समय में एक बोतल को रि-साइकिल कर देगी। इसके लिए यात्री को खाली बोतल को ढक्कन सहित मशीन में डालना होगा, जहां कन्वेयर के जरिए क्रशर में बोतल को नष्ट कर दिया जाएगा। बोतल रि-साइकिल मशीन में खाली बोतल को क्रश कर टुकड़ों में बदल दिया जाएगा।
रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर चार प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन लगाई जानी हैं। मशीनें प्राप्त हो गई हैं। इन मशीनों के लगने से स्टेशन पर पानी की खाली बोतलें नजर नहीं आएंगी। बोतलों को मशीनों से रि-साइकिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

- महेश ठाकुर, सीएमआई, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें