फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी की तो होंगे लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
दवा बाजार का निरीक्षण करते डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार ने सोमवार को दवाओं की थोक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बरती या कालाबाजारी की तो ड्रग लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। किशनपुरा स्थित दवा मार्केट में डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार ने थोक की दुकानों से सप्लाई हो रही दवाओं की व्यवस्था देखी। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने कहा कि थोक की दुकानों से सिर्फ फुटकर दवा कारोबारियों को दवा दी जाए। इसमें किसी तरह की कालाबाजी न हो। कम से कम दामों में लोगों को दवाएं उपलब्ध कराएं। अगर किसी कारोबारी ने लापरवाही बरती तो उसका ड्रग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह छह से नौ बजे तक खुलेंगी दुकानें
सहारनपुर। सुबह छह से नौ बजे तक दुकानें बंद रखने को लेकर बनी भ्रम की स्थिति को अधिकारियों ने साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों के कार्ड बने हैं, उनकी दुकानें खुलेंगी और सोशल डिस्टेंस के हिसाब से सामान दिया जाएगा। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अभी सुबह छह से नौ बजे तक दुकानें बंद रखने का कोई आदेश नहीं है। इसलिए पहले की तरह ही, वह दुकानें खुुलेंगी, जिनके कार्ड बने हैं। बता दें कि पुराने शहर में सुबह के समय कोतवाली नगर और कोतवाली मंडी पुलिस ने दुकानें बंद करा दी थी, जिसको लेकर लोगों ने अधिकारियों से शिकायत भी की थी और सोशल मीडिया पर दुकानें बंद रखने का मैसेज वायरल हुआ था। इसको लेकर भ्रम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें