फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अनियमितता पर समिति का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कृषि अधिकारी ने बुधवार को सोना अर्जुनपुर स्थित सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति में कई अनियमितता मिली। यूरिया वितरण में गड़बड़ी पाई गई, जबकि बैगों में अंतर मिला। लिपिक रघुनंदन शर्मा को धूम्रपान करते पकड़ा। अनियमितता पर समिति का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार मावी ने मौके पर मौजूद सचिव हरपाल सिंह से स्टॉक रजिस्टर, सेल रजिस्टर और पॉस मशीन की जानकारी ली। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गई। कुल 23.67 मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री पॉस मशीन में दर्ज थी, लेकिन 310 बैग ही किसानों को दिए गए। मंगलवार को समिति में यूरिया की एक गाड़ी पहुंची थी, जिसमें कुल 330 बैग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से केवल दो बैग शेष पाए गए, लेकिन पॉस मशीन में केवल 310 बैग की ही एंट्री दर्ज हुई। साथ ही यह भी मिला कि यूरिया बैग को समय से पॉस मशीन में दर्ज नहीं किया। यह एंट्री देरी से की गई, जो नियमों के विरुद्ध है। पॉस मशीन में दर्ज कुल स्टॉक और वास्तविक भंडारण में भारी अंतर पाया गया। जिला कृषि अधिकारी ने अनियमितताओं पर सहकारी समिति का लाइसेंस निलंबित किया। साथ ही समिति सचिव को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। निर्धारित समय में जवाब न मिलने की स्थिति में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें