फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए करें रक्तदान, बचाएं लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर गत वर्षों की तरह इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। शिविर के आयोजन में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के सहयोगी रहेगा। शिविर एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मंगलवार यानि आज सुबह नौ बजे से शुरू होगा, जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति पहुंचकर रक्तदान कर सकता है। प्रत्येक रक्तदाता को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन योग आचार्य पद्मश्री भारत भूषण करेंगे। उद्घाटन के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, प्रमुख अधीक्षक एसबीडी जिला अस्पताल डॉ. रमेश चंद्रा सहित अस्पताल के अनेक चिकित्सक और स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि रक्तदान करने से मनुष्य खुद को भी कई बीमारियों से बचाता है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा दान की गई रक्त की एक यूनिट चार जरूरतमंदों के अलग-अलग तरीके से काम आती है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि दुनिया में रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्त को किसी भी तरीके से तैयार नहीं किया जा सकता। यह दान करने से ही जरूरतमंद को मिलता है। दुनिया में हर साल लाखों लोग खून नहीं मिलने की वजह से जान गंवा देते हैं। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों के काम आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें