फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघनमजरा की आबादी के पास दिखाई दिया तेंदुआ

विज्ञापन
गांव मेघनमजरा में तेंदुआ दिखाई देने बाद गन्ने के खेत के बाहर जुटे ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मेघनमजरा की आबादी के पास तेंदुआ देखा गया है, जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने खेतों की तरफ जाना भी छोड़ दिया है। उधर, सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी देवी वन रेंज क्षेत्र के गांव मेघनमजरा की आबादी के पास बृहस्पतिवार की रात ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल से उसकी तस्वीर भी खींची है। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में है। किसान अपने खेतों में भी जाने से डर रहे हैं। गांव के सुमित ने बताया कि वह अपने खेतों की तरफ गया था। रास्ते में एक गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआरास्ते पर बैठ गया। वह घबराकर गांव की तरह दौड़ा। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। भीड़ के शोर से तेंदुआ फिर से गन्ने के खेत में घुस गया। रेंजर आरएन किमौटी ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा। संवाद

बेहट के गांव मेघनमजरा में रात के समय खींची गई तेंदुए की तस्वीर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें