वन रेंजर दुष्यंत कुमार ने बताया कि पकड़े गए गुलदार की उम्र करीब पांच से छह वर्ष है और यह मादा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय ले आई। वन विभाग ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और आगे की प्रक्रिया के तहत गुलदार को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से खेतों में गुलदार देखे जाने की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे लोग खासे भयभीत थे। गुलदार के पकड़े जाने के बाद अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने और जंगल या खेतों की ओर अकेले न जाने की अपील की है।