फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जमालपुर रजबहे की झाड़ियों में दिखा तेंदुआ

Sun, 04 Feb 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
तीतरों के जमालपुर में तेंदुए की आमद के बाद मौके पर जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
तीतरों (सहारनपुर)। जमालपुर रजबहे की झाड़ियों में तेंदुए के दिखाई देने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल है। सूचना पर डीएफओ सामाजिक वानिकी की अगुवाई में वन कर्मियों की टीम ने पिंजरा और जाल लगा कर तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू किया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में कुत्ते को बांधा गया है। लेकिन देर शाम तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं आ सका। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ और वन तथा पुलिसकर्मियों की टीमें डटी रही।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव जमालपुर निवासी संदीप और राकेश को गांव के पास स्थित रजबहे की झाड़ियों में तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने वहां से भाग कर गांव पहुंचकर तेंदुए के होने सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। इसके बाद नकुड़ वन विभाग की टीम और उसके कुछ देर बाद डीएफओ सामाजिक वानिकी शुभम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से ग्रामीणों की भीड़ को हटवाते हुए जाल और पिंजरा मंगवा कर तेंदुए को पकड़ने के लिए उसे लगवाया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में एक कुत्ते को बांधा गया, लेकिन देर शाम तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं आ सका था।
इस दौरान डीएफओ शिवालिक श्वेता सेन, वन क्षेत्राधिकारी कमल सक्सेना, गौरव कुमार, सादा अली व तीतरों कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, नगर इंचार्ज चंद्रपाल सिंह, एसआई अशोक यादव मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि झाड़ियों मेंं एक बार तेंदुआ दिखाई दिया था। ग्रामीणों की भीड़ की वजह से वह और अंदर चला गया है। बेहट से वन विभाग के एक्सपर्ट लोगों की टीम को बुलाया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि भयभीत होने की जरूरत नहीं है। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
तेंदुए से दहशत में आए आसपास के गांवों के लोग

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त तेंदुआ पिछले एक पखवाड़े से से शामली के गांव गंदेवड़ा के आसपास दिखाई दे रहा था। यह रजबहा भी गंदेवड़ से ही आ रहा है। तेंदुए की क्षेत्र में आमद के बाद आसपास के जमालपुर, पापड़ी, पुजना, कच्ची गढ़ी गांवों के साथ ही तीतरों नगर के लोगों में दहशत का माहौल है। संबंधित गांव के लोग अपने गांवों में रात के वक्त पहरा लगाने की रणनीति बना रहे हैं।

तीतरों के जमालपुर में तेंदुए की आमद के बाद मौके पर जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें