फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मानकी और हाशिमपुरा में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 07 Jul 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हामिशपुरा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ जैसा जानवर। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के हाशिमपुरा और मानकी गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि फुटेज में दिख रहा जानवर तेंदुआ ही या उस जैसा दिखने वाला कोई ओर जानवर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि देवबंद-रुड़की मार्ग स्थित हाशिमपुरा की रठान बस्ती में तेंदुआ घूमने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहां एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वह घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। मानकी के ग्राम प्रधान मामूर हसन ने बताया कि बीते दिन कुछ लोगों ने मानकी कब्रिस्तान के जंगल में भी तेंदुआ घूमता हुआ देखा था। जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वहीं, जानकारी मिलने पर वन विभाग के देवबंद सेक्शन अधिकारी नेत्रपाल सिंह और मुख्यालय बीट इंचार्ज दीपांशु गुर्जर हाशिमपुरा गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए भेज दिया। सेक्शन अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज में तेंदुआ जैसा कोई जानवर घूमता दिखाई दे रहा है। लेकिन यह कह पाना अभी मुश्किल है कि यह तेंदुआ ही है या फिर उस जैसा दिखाई देने वाला कोई ओर जानवर। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा। लोगों को फिर भी अहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें