फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश और हवा से जीरो हुआ वायु प्रदूषण, फिर नजर आए पहाड़

Sun, 07 Jul 2024 04:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कई दिन से हो रही बूंदाबांदी और हवा चलने से वायु प्रदूषण जीरो पर आ गया है। कई दिन से एक्यूआई 50 तक चल रहा है। शनिवार को सुबह बूंदाबांदी के बाद दिन भर हल्की धूप निकली रही। शाम के समय फिर से बादल घिर आए।
विज्ञापन

जनपद में करीब पांच दिन से बादल छाए हुए हैं। कई बार हल्की बूंदाबांदी भी हो चुकी है। बारिश के साथ हवा चलने से मौसम खुशगवार बना हुआ है, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इतना ही नहीं, जो एक्यूआई सामान्य दिनों में 130 से 150 तक रहता था वह भी इन दिनों 50 तक चल रहा है। हवा की इस गुणवत्ता को बहुत अच्छा माना जाता है यानी हवा में प्रदूषण नहीं है। इसी कारण से सहारनपुर से पहाड़ियां नजर आ रही हैं। उधर, शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बूंदाबांदी हुई। करीब नौ बजे बादल छट गए। दिन भर हल्के बादलाें के बीच से धूप निकली रही। इसकी वजह से हल्का तापमान बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें