फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: यूनिवर्सिटी में दिखाई दिया तेंदुआ और शावक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Thu, 21 Jul 2022 08:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

यूनिवर्सिटी परिसर में तेंदुआ व उसका शावक घूमता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी तेंदुआ दिखाई दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर क्षेत्र में सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर गांव कासमपुर के पास सड़क किनारे स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में तेंदुआ व उसका शावक दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


गुरुवार को एक बार फिर सुबह के समय एक तेंदुआ व उसका शावक यूनिवर्सिटी परिसर में घूमता नजर आया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है। मिर्जापुर क्षेत्र जंगल से सटा हुआ इलाका है, जिससे अक्सर जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में घुस आते हैं। 

बता दें कि पूर्व में भी इसी यूनिवर्सिटी में तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया था। वन विभाग द्वारा उसको पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका था। कई बार तेंदुआ आबादी क्षेत्र में नजर आ चुका है। आबादी क्षेत्र में जंगली जानवरों की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा की अद्भुत तस्वीरें: यूपी की सड़कों दिखा शिव भक्तों की मस्ती का नजारा, आप भी देखते रह जाएंगे
 
डीएफओ सामाजिक वानिकी ईश्वर सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से तेंदुए और उसके शावक को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई है, जल्द ही इनको पकड़ लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें