फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्वे करते समय लेखपाल को आया हार्ट अटैक, मौत

Sat, 04 Oct 2025 10:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
लेखपाल देवकांत सहगल का फाइल फोटो स्रोत परिजन
विज्ञापन
गंगोह। लेखपाल देवकांत सहगल गांव फतेहपुर ढोला में शुक्रवार दोपहर फसलों का सर्वे कर रहे थे। इसी बीच वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सहारनपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जॉली ग्रांट रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। देवकांत सहगल मूल रूप से नानौता क्षेत्र के गांव मियानगी के निवासी थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में पत्नी तथा सात वर्षीय बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें