फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान वक्ताओं कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की मजबूत कड़ी है।
अंबेडकर पुरम स्थित सामुदायिक केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी (सदर) अनिल कुमार सिंह और तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की मजबूत कड़ी है। लेखपाल के पास विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारी हैं, जिन्हें वे सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। नायब तहसीलदार (सदर) अनिल कुमार, खंड मंत्री रविकांत सैनी, तहसील सदर अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा सहित जनपद भर से लेखपाल आदि रहे। इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रामकिशन ने की। संचालन जिला मंत्री राजेश कश्यप ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें