फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे वकील

Mon, 27 Nov 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दीवानी कचहरी के मुख्य द्वार पर खड़े वाहनों का यातायात पुलिस द्वारा चालान किए जाने पर अधिवक्ताओं में रोष है। इसी के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा और महासचिव मुन्नवर आफताब ने बताया की ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीवानी कचहरी के मुख्य द्वार के पास कैमरे लेकर खड़े रहते हैं। रोजाना आते-जाते अधिवक्ताओं के चालान करते हैं। मोबाइल फोन पर मैसेज आने पर चालान होने की जानकारी मिलती है। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने बैठक में निर्णय लिया कि मंगलवार को न्यायिक कार्यों से अधिवक्ता विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिला जज से मिलकर समस्या से अवगत कराएगा। इस दौरान गौरव त्यागी, सौरभ जैन, कुलबीर सिंह, राजेश कुमार, अनुज सैनी मौजूद रहे।
नौ दिसंबर लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नौ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष बबीता रानी व प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। जिले भर में वाहन के जरिए राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें