फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सपा शिक्षक सभा के पदाधिकारियों की घोषणा

Mon, 27 Nov 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा शिक्षक सभा की बैठक में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद और सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र गौतम ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। मुख्य अतिथि सपा शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव महताब अली एवं कार्यकारिणी सदस्य पद्माकर यादव ने नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने का आह्नान किया। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र गौतम और महानगर अध्यक्ष डॉ. नसीम मलिक ने कहा कि आज जो जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं सौंपी गई है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। वे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में पात्र लोगों के अधिक से अधिक वोट बनवाएं।
प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी एवं चौधरी अब्दुल गफूर आदि ने भी विचार रखे। शिक्षक सभा के नए पदाधिकारियों में दुर्योधन चौहान को जिला महासचिव, राजेंद्र कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, मेवालाल गौतम, महीपाल सिंह, सुदेशपाल, अंकित कुमार, शिवकुमार कटारिया, अशोक यादव, सर्वेश कुमार, सतवंत यादव, संजीव यादव, दिनेश कुमार सिंह, बासित अली, गौरव, विकेश, मुकेश राही, विजेंद्र सिंह, सुलेमान अली को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान नरेश कश्यप, इरशाद सलमानी, हसीन कुरैशी, दिलशाद मलिक, डॉ. अश्वनी धीमान, डॉ. शाकिर मलिक, कारी तसव्वर हयात, वेदपाल, मुस्तकीम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें