सहारनपुर। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला बरकरार है। सोमवार को भी पांच से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। जिसके चलते लेट ट्रेनों ने यात्रियों से इंतजार कराया। ट्रेन नंबर दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। इनके अलावा जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा, अंबाला कैंट-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस भी अपने तय समय पर नहीं पहुंची। योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, बनमनखी-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त रही।