सहारनपुर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए। हवन-यज्ञ कर भगवान श्रीराम की पूजा कर भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मंदिरों में प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा और भारतीय कला संगम रामलीला ने शोभायात्रा निकाली। जिला प्रशासन की तरफ से 32 मंदिरों में कार्यक्रम किए गए।
राधा विहार स्थित महाशक्ति वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामचरित मानस के पाठ को विश्राम दिया। इस दौरान स्वामी कालेंद्रानंद महाराज, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, मुकेश कंबोज मौजूद रहे। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में अखंड रामायण के पाठ को विश्राम दिया और आरती उतारी। इस दौरान अतुल जोशी महाराज, राकेश जैन, विरसेन, मयंक गर्ग, डॉ. पंकज खन्ना मौजूद रहे।
ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने अनुष्ठान कराया। इसी तरह श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील शिव मंदिर और सालासर धाम में भी पूजा अर्चना हुई। गांव टोपरी स्थित श्री शिव मंदिर में हवन-यज्ञ किया गया।
वहीं, प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व महापौर डॉ. अजय सिंह ने किया। इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, मनुज तायल, आलोक अग्रवाल मौजूद रहे। शिव कुटिया मंदिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम, कृष्ण, समीर भटनागर, सुभाष कुमार मौजूद रहे।
उत्तर रेलवे पंचायती गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सरदार साहब सिंह, गोविंद सिंह, सीमा कुमारी, यशपाल पुंडीर उपस्थित रहे।
- फूलों की होली खेली
मानवीय कल्याण ट्रस्ट ने विश्वकर्मा नगर में कार्यक्रम किया। इस दौरान मुकेश तलवार, चंद्रमोहन, विनोद कुमार उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश व्यापारी उद्योग बंंधु व्यापार मंडल ने अंसारी रोड पर कार्यक्रम आयोजित कर फूलों की होली खेली और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान हनी नागपाल, प्रिंस, सतीश कालड़ा, भारती उपस्थित रहे। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक राजेश के आवास पर मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान संजयपाल, राकेश जौहरी, चंदू लाल, सुरेश सैनी मौजूद रहे।
- श्री माहेश्वरी पंचायती मंदिर में भी हुई श्रीराम की पूजा
श्री माहेश्वरी पंचायती मंदिर मटिया महल खालापार में अयोध्या में हुुई प्रभु श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान श्रीराम की विधिविधान से पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। प्रोजेक्टर के जरिए अयोध्या में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले आशुतोष माहेश्वरी, कृष्ण गोपाल गोदानी, अरुण गोदानी का स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र राठी, सचिव श्याम सुंदर माहेश्वरी, डॉ. विजय माहेश्वरी, मोहन चांडक मोहन राठी मौजूद रहे। वहीं साहिब जी नगर के शिव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अतुल पायल, हरिमोहन शुक्ला, ओमवीर, राजीव पांडेय, गौरव अनेजा मौजूद रहे।
ओम शिव बालाजी सेवा समिति ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अश्वनी अग्रवाल, रामपाल रोहिल्ला, सूरजपाल मौजूद रहे। दीनानाथ बाजार में व्यापारियों ने कार्यक्रम किया। मनमोहन, अजय वर्मा, विपुल जैन मौजूद रहे। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के कार्यक्रम में हरपाल सिंह, अनुज गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। शिव मंदिर समिति गंगोह रोड पर भी कार्यक्रम हुआ।
संजीव सैन, अजय सिंह, दीपक उपाध्याय मौजूद रहे। मानवाधिकार संरक्षण समिति के अध्यक्ष वैभव भाटिया ने स्टॉल लगाकर व कोर्ट रोड व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रसाद वितरित किया।
सहारनपुर के हरि मंदिर में दीप प्रज्जवलित करती एडीएम प्र