फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अधर में लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में सहारनपुर-रुड़की रेल लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण जमीन के मामले का निस्तारण नहीं होने से अधर में है। हालांकि जिलाधिकारी आवास से लेकर रेल लाइन तक एक साइड का पुल तैयार हो गया है। दूसरी ओर जमीन नहीं मिलने से निर्माण छह माह से थमा है। सेतु निगम के अधिकारियों ने डीएम को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। जिससे निर्धारित समयावधि में ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा सके।
महानगर में यातायात सुचारु कराने के लिए जिला अस्पताल से आगे जिलाधिकारी आवास के सामने से सहारनपुर-रुड़की रेल लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण उप्र सेतु निगम कर रहा है। 957 मीटर का यह ओवरब्रिज नागल मार्ग को जिलाधिकारी आवास रोड से जोड़ेगा। नागल मार्ग पर यह पुल स्टार पेपर मिल के गेट के सामने से शुरू होना है। सेतु निगम फरवरी से पुल का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन

डीएम आवास से लेकर रेल लाइन तक एक तरफ पुल का निर्माण हो गया है। मगर नागल मार्ग की ओर पुल का निर्माण जमीन को लेकर रुका है। जहां से पुल बनना है उस जमीन को रेलवे और स्टार पेपर मिल अधिकारी अपनी बता रहे हैं। इस कारण यहां पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
पुल बनने से मिलेगी राहत
पुल बनने से नागरिकों को जाम नहीं लगने से बड़ी राहत मिलेगी। नागल मार्ग से देहरादून, शाकंभरी, विकासनगर जाने वाले वाहनों को कलक्ट्रेट रोड और दिल्ली रोड पर नहीं जाना पड़ेगा। वे सीधे इस ओवरब्रिज से जिला चिकित्सालय से डॉ. आंबेडकर चौक पहुंचेंगे। देहरादून चौक से आने वाले वाहन भी शहर में जाने के बजाए इस पुल से नागल रोड पर उतरकर मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे। साथ ही शहर में रेलवे रोड, दिल्ली रोड, कलक्ट्रेट रोड पर भी कम वाहन आने से भी जाम से राहत मिलेगी।
75.37 करोड़ रुपये की परियोजना
ओवरब्रिज की लंबाई 957.15 मीटर है। परियोजना का कुल बजट 75.37 करोड़ रुपये है। फरवरी में पुल का निर्माण शुरू हुआ था। जिसे मई 2023 तक पूरा करने का समय निर्धारित है।
विज्ञापन

वर्जन
डीएम आवास से लेकर रेल लाइन तक एक साइड का पुल तैयार है। दूसरी साइड पर जमीन उपलब्ध नहीं होने से निर्माण शुरू नहीं हो सका है। जमीन को रेलवे और पेपर मिल अपनी बता रहे हैं। जमीन के मामले का निस्तारण कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।-सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें