फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ताइक्वांडो में लक्ष्मी, मुस्कान, फिरोज और सुदर्शन ने बाजी मारी

विज्ञापन
एमएस कॉलेज में आयोजित विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुस्कृत खिलाडी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सोमवार को महाराज सिंह कॉलेज में हुई। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध अनेक महाविद्यालयों और निजी संस्थानों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए पदकों पर कब्जा किया।
विज्ञापन

पुरुषों के 54 किलोग्राम भार में फिरोज कुरैशी पहले और प्रिंस सैनी दूसरे स्थान पर रहे। 58 किलोग्राम भार में सुदर्शन ने पहला, राजिक ने दूसरा और सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम भार में नितिन कुमार ने पहला और गुरप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान पाया। 68 किलोग्राम भार में दीपांशु सैनी ने बाजी मारी। 74 किलोग्राम में गौरव कुमार पहले और तरुण वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। 80 किलोग्राम भार में रितिक सिंह विजेता बने। 87 किलोग्राम भार में दीपांशु और 87 किलोग्राम से अधिक भार में आयुष यादव ने पहला स्थान हासिल किया।
महिलाओं के 46 किलोग्राम भार में लक्ष्मी पहले, मुस्कान दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रही। 49 किलोग्राम भार में अफरीदी अली ने बाजी मारी। 53 किलोग्राम भार में नाजिया ने पहला और शगुन ने दूसरा स्थान पाया। 57 किलोग्राम भार में खुशी त्यागी और 62 किलोग्राम भार में रिया ने जीत हासिल की। निर्णायकों में ऐश्वर्या कौशिक, प्रशांत कुमार, विनायक शर्मा, अमन कुमार, खुशी और सोनम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें