फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में रॉयल टाइगर टीम जीती

विज्ञापन
सहारनपुर क्लब के वार्षिक बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेता टीम ट्रॉफी के साथ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर क्लब की ओर से वार्षिक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें रॉयल टाइगर टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

क्लब के नए बैडमिंटन हॉल में टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला जज ने किया। मंडल अध्यक्ष हेमंत जोशी, सचिव परमिंद्र सिंह और क्लब के प्रबंधन कमेटी सदस्य जोधवीर सिंह बन्नी ने आयोजन किया। आयकर अधिकारी आरसी सोनकर के नेतृत्व में टीम रॉयल टाइगर ने शेर सिंह की टीम दी लायंस को 10-5 के अंतर से हराया। इस वर्ष की ट्रॉफी रॉयल टाइगर के नाम रही। पूर्व डीआईजी शरद सचान, जीके शाही ने पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर मुकुंद मनोहर गोयल, विपुल सिंघल, संजीव अग्रवाल, विनय आहूजा, नरेंद्र चौधरी, राजा, नमन, केतन, सुनील सूरी, गौरव, डा. राहुल सिंह, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सात दिवसीय खेल का आयोजन
सहारनपुर। ड्रीम्स कॉलेज में सात दिवसीय खेल का आयोजन हुआ। क्रिकेट, बैडमिंटन, रेस, वॉलीबाल, खो-खो आदि खेलों में खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुभारंभ संस्था चेयरमैन निधि गोयल व वार्ड्स चेयरमैन सार्थक गोयल ने किया। रिया सैनी, अक्षय, अमन राणा आदि को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें