फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कव्वालों ने श्रोताओं को झुमाया

Fri, 06 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Woman qawwali Qawwal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में देवबंद के श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में बुधवार की रात शाम-ए-कव्वाली आयोजित की गई। जिसमें कव्वाल एजाज निजाम साबरी, फिरदौस शबा व साजिद राजन बाबू ने कव्वाली का ऐसा समा बांधा की पंडाल में बैठे श्रोता झूम उठे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक माविया अली के पुत्र हैदर अली ने तथा शमा रोशन खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के चेयरमैन रिसायत अली ने की। अध्यक्षता फुरकान द्वारा की गई।

इसके बाद कव्वाल एजाज नियाज साबरी, फिरदौस शबा तथा टीवी सिंगर साजिद साजन बाबू के बीच शानदार मुकाबला हुआ। एजाज साबरी ने मेरा मौला बड़ी शान वाला गाकर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


वहीं कव्वाल फिरदौस शबा ने दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर सुनाकर दाद बटोरी। सुबह चार बजे तक चले कार्यक्रम का श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया। 

कार्यक्रम में संयोजक मो. राशिद, मौ. जीशान नजमी, सैय्यद हारिश, चौ. नसीम, फैजान कुरैशी, महताब, जुल्फकार अली, शाहिद, आकिल, हाजी रूमी, जुनैद सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें