फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से बात कर गदगद नजर आए कुर्बान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सिर्फ सहारनपुर जिले के गांव जमालपुर मुस्तकम के प्रधान कुर्बान अली का चयन किया गया था। मुख्यमंत्री से बात करके कुर्बान अली भी गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि बहुत बढ़िया लगा, पहली बार किसी मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत हुई।
विज्ञापन

प्रधान कुर्बान अली शुक्रवार दोपहर बाद सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर के एनआईसी भवन में पहुंच गए थे। चूंकि चार बजे से मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद होना था। उसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां कर ली गई थीं। एनआईसी भवन में एलईडी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम प्रधानों से रूबरू हो रहे थे। इस बातचीत के बाद कुर्बान अली जब बाहर निकले और मीडिया से मुखातिब हुए तो, उन्होंने सीधे सपाट देशी अंदाज में वह सब बताया, जो सीएम से उन्होंने कहा। कुर्बान अली का कहना था कि मुख्यमंत्री ने प्रधान बनने पर बधाई दी और परिवार के बारे में भी पूछा। उन्हें तो बहुत बढ़िया लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें