नानौता। राजकीय महाविद्यालय के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रविंद्र कुमार ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। खेल जहां शरीर को स्वस्थ रखता है तो वहीं स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा सुख है।
समापन समारोह में आयोजन समिति के सचिव डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि 100 मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में कोमल, काजल और ललतेश, छात्र वर्ग में आदेश, विकास कुमार और टिंकू राम, भाला प्रक्षेपण में प्रदीपा, निशा भट्ट एवं काजल, छात्र वर्ग में आदेश, फरमान अली और चेतन ने क्रमश; प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्र वर्ग की 300 मीटर दौड़ में विजय कुमार, चेतन और अजय कुमार ने क्रमश ; प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति के सह सचिव डॉ. कुलदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं को अनुशासित रखने की बात पर बल दिया। इस दौरान डॉ. गरिमा चौधरी, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. प्रमोद सिंह चौहान, डॉ. अजय बिंद, रीना आर्य, संदीप कुमार, गोविंदा ओमपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद