फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय पर होगी किसान पंचायत, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की किसान पंचायत पांच नवंबर को मंडलायुक्त कार्यालय पर होगी। पंचायत को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़गांव रोड स्थित मंडल अध्यक्ष नवीन त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में पंचायत की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी सुखवीर सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से वादा किया था कि पराली एवं गन्ने की पत्तियां जलाने पर जुर्माने सहित अन्य कार्रवाई नहीं होगी। किसानों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही सभी किसानों के नलकूपों के बिलों को भी माफ किया जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को बिना ब्याज के केसीसी पर ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद गारंटी कानून बनाया जाए। मंडल अध्यक्ष नवीन त्यागी ने कहा कि मंडलायुक्त कार्यालय पर होने वाली पंचायत में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता भाग लेंगे। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विशु त्यागी, सागर सैनी, रविंद्र चौहान आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें