फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों के बीच आज से होगी स्वच्छता प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत महानगर में वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले पहले तीन वार्डों को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान देते हुए पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता शनिवार यानी आज से तीन नवंबर तक चलेगी। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने सभी सफाई निरीक्षकों से अपने-अपने वार्डों को नंबर वन लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। सहायक नगरायुक्त/नगर स्वास्थ्य अधिकारी अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत वार्ड स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
शासन द्वारा वार्ड प्रतियोगिता में वार्डों के चयन के लिए अनेक मानक रखे गए हैं। इसमें वार्डों में सफाई व्यवस्था, ओडीएफ स्टेटस, सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव व उनकी सफाई, घरों में सीवर कनेक्शन और सीवर वाटर का उपचार, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूडे़ का पृथक्करण और निस्तारण, प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर क्रियान्वयन, वार्ड स्तर पर कूड़ा प्रबंधन और उसे कूड़ा निस्तारण केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था तथा पुनर्चक्रण की व्यवस्था के अलावा वार्डों में सड़कों, बाजारों, व्यावसायिक स्थानों की दो समय सफाई तथा शौचालयों की सफाई व्यवस्था, वॉल पेंटिंग, पौधरोपण आदि के साथ वार्डों का सुंदरीकरण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें