फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के बाहर टकटकी लगाए रहे दोषियों के परिजन

विज्ञापन
सजल सड़ाना हत्याकांड में आज कोर्ट में आजीवन कारावास के बाद आरोपियो को जेल लेजाती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सजल सडाना हत्याकांड के दोषियों को सजा पर सुनवाई के दौरान इनके परिजन कोर्ट परिसर में पहुंचे हुए थे। कोर्ट के बाहर कोई चहलकदमी कर रहा था तो कोई पास में बेंच पर बैठा था। हर किसी के दिल में यह बेचैनी थी कि अदालत का फैसला क्या होगा। बाद में जैसे ही पता चला कि अदालत ने तीनों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई तो उनके चेहरे उतर गए।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर से ही हरवीर, उदयवीर और सुधीर के परिजन कोर्ट परिसर में पहुंच गए थे। परिजनों में बच्चे भी शामिल थे, जो इनसे मिलने पहुंचे थे। तीनों अदालत के सामने कटघरे में खड़े थे तो उनके परिजन बाहर फैसले पर टकटकी लगाए थे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता से जानने का प्रयास कर रहे थे कि अदालत का क्या फैसला आने वाला है। इस तरह करीब पौने चार बजे गए, तब जाकर अदालत के फैसले का पता चला। इसके बाद तीनों को जब पुलिस अपने साथ जिला कारागार ले जाने लगी तो इनके परिवार के लोग और अन्य परिचित भी साथ साथ कोर्ट से बाहर निकले।
फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में करेंगे अपील: चौधरी
बचाव पक्ष के अधिवक्ता एवं सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सतीश चौधरी ने कहा कि मामले की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज हुई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था और चारों के खिलाफ ही चार्जशीट लगाई थी। साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने अनुज को दोषमुक्त किया है। बाकी लोगों के खिलाफ फैसला आया है और उन्हें सजा हुई है। इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि हाईकोर्ट से तीनों लोगों को भी न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस ने रखे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सजल सडाना हत्याकांड में अदालत का फैसला आने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती। पुलिस कस्टडी में दोषियों को जिला कारागार से कोर्ट लाया गया। यहां इनके परिचित और परिवार के लोगों के इकट्ठा होने के कारण कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस तैनात रही। इसके बाद पुलिस कस्टडी में ही तीनों को जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें