फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों के बीच चले लात घूंसे

Sat, 14 Oct 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर हंगामा करते यूनियन कार्यकर्ता। श्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
सरसावा। किसानों से टोल वसूलने का विरोध करते हुए धरना देने पहुंचे भाकियू तोमर तथा टोल कर्मियों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इसमें यूनियन की दो महिलाओं सहित तीन कार्यकर्ता चोटिल हो गए। घायलों ने सरसावा थाने में अलग-अलग तहरीर देकर टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। टोल प्रबंधन ने भी किसान यूनियन तोमर कार्यकर्ताओं पर बेवजह हंगामा तथा टोल बूथ पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को नेशनल हाईवे 344 पर सरसावा के समीप टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ। शाम चार बजे भाकियू तोमर के महिला तथा पुरुष कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे तथा किसानों की ट्रैक्टर ट्राॅलियों से टोल वसूलने का आरोप लगाते हुए धरना देकर बैठ गए। इसी बीच किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं तथा टोल कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई जो बढ़कर मारपीट तथा हंगामे में बदल गई। हंगामे की जानकारी मिलने पर सरसावा थानाध्यक्ष कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। फोर्स की कमी के चलते थाना अध्यक्ष के सामने भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट तथा हंगामा होता रहा। इसके बाद थानाध्यक्ष ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया तथा यूनियन कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया।
इस घटना के बाद थाने पहुंचे मुजफ्फरनगर युवा मंडल प्रभारी अतुल अहलावत ने तहरीर देकर बताया कि वह धरना स्थल पर साउंड सिस्टम सेट कर रहा था कि टोल कर्मियों ने दुर्व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उसे काफी चोटें आईं। यूनियन की महिला कार्यकर्ताओं उमेश देवल तथा टीना गर्ग ने भी टोल कर्मियों पर उनके साथ हाथापाई का आरोप लगाया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज, राव सलीम, राव मोनीस, हाजी अब्बास अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यूनियन की ओर से दो तहरीर प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ टोल प्रबंधन के कमलजीत प्रधान ने आरोप लगाया है कि भाकियू तोमर के सैकड़ों कार्यकर्ता टोल पर आए तथा बेवजह तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। टोल प्रबंधन ने यूनियन कार्यकर्ताओं पर कैश लूटने का भी आरोप लगाया।

टोल प्लाजा पर हंगामा करते यूनियन कार्यकर्ता। श्रोत वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें